पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बिहार में जोर लगाएगी आप

अब बिहार में जोर लगाएगी आप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत ने बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। अब दिल्ली के दम पर बिहार में आप जोर लगाएगी। पार्टी के मिशन विस्तार को भी गति मिलेगी।

पार्टी पूरी तरह दिल्ली चुनाव पर ही केंद्रित थी। पार्टी की रणनीति है कि दिल्ली के बाद अब बिहार में केंद्रीय नेताओं का दौरा शुरू होगा। 15 फरवरी को मुजफ्फरपुर में स्वराज सम्मेलन में राज्य के पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिल्ली में आप का झंडा बुलंद होने के बाद यहां मिशन विस्तार अभियान को गति मिलेगी।

अकेलेचुनाव लड़ेगी पार्टी

राष्ट्रीयकार्यकारिणी सदस्य परवीन अमानुल्लाह ने कहा कि बिहार में अपने दम पर पार्टी बेहतर रिजल्ट हासिल करेगी। विभिन्न स्तरों पर पार्टी का संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। बिहार में आप किसी भी राजनीतिक पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी के बिहार पर्यवेक्षक प्रो. आनंद कुमार का दौरा मार्च में होगा। दिल्ली में शपथ ग्रहण करने के बाद अरविंद केजरीवाल, सोमनाथ भारती अन्य केंद्रीय नेताओं का दौरा भी मार्च से शुरू हो जाएगा।

वहीं, दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर बिहार तकनीकी छात्र संघ के अध्यक्ष वीर बहादुर यादव ने बताया कि छात्र वैसे पार्टी को वोट देंगे जो जनता की हित में काम करेगी। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को बधाई दी। इसमें सुरेंद्र कुमार, चंदन कुमार शशि कुमार शामिल थे।

ढोल बजातीं परवीन अमानुल्लाह अन्य।

दिल्ली में जीत, पटना में मना जश्न

पटना|दिल्ली मेंआप की जीत पर बिहार के पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। परवीन अमानुल्लाह के नेतृत्व में एग्जीबिशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से नेता कार्यकर्ता करगिल चौक पहुंचे। हाथ में झाड़ू और माथे पर आप की टोपी पहने कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ गुलाल उड़ा रहे थे। नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता खूब थिरके। मौके पर बबलू प्रकाश, श्रवण सिंह, रवि सिंह, अख्तर, तनवीर खां, रहमान, वारिश, विजय, राजकुमार, अरुण विद्यार्थी आदि मौजूद थे।