पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी भाजपा के एजेंडे के खिलाफ है जनादेश : दीपंकर

मोदी भाजपा के एजेंडे के खिलाफ है जनादेश : दीपंकर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | भाकपा-मालेके महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा पिछले 9 महीने से जनता पर सांप्रदायिक एजेंडा कॉरपोरेट नीतियों को लादने तथा उनकी तानाशाही के खिलाफ है। इस चुनाव की कमान भाजपा की ओर से खुद नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने संभाल रखी थी, इसके बावजूद ऐतिहासिक हार हुई। इससे साबित होता है कि दिल्ली की जनता ने कॉरपोरेट सांप्रदायिक एजेंडा को खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत पर भाकपा माले की बधाई है।