लोकतंत्र और समाजवाद जीता : राजद
पटना | राजदविधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि आप के माध्यम से पढ़े-लिखे और नौजवानों की टीम आगे आई है। यह साबित हो गया कि जनता को केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियां स्वीकार नहीं हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. इलियास हुसैन ने कहा कि जनता भाजपा की असलियत समझ गई है। मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व को पूरी तरह नकार दिया है। चित्तरंजन गगन और एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा की हार लोकतंत्र, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की जीत है।