चिराग श्याम रजक ने भी दी बधाई
पटना | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत पर जदयू नेता श्याम रजक और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी बधाई दी है। श्याम रजक ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि देश में सांप्रदायिक और झूठे वायदे करने वाली पार्टी के लिए जगह नहीं है। वहीं, चिराग पासवान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखें।