शिवम क्लासेज में फेयरवेल पार्टी
पटना|कुर्जी स्थितशिवम क्लासेज में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ किया, नृत्य गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन महंत शरण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिमल नारायण आर्य और कलाकार डॉ. लालजी प्रसाद सिंह ने किया। डॉ. बिमल नारायण आर्य ने बच्चों को हर हाल में मनोबल बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में प्रो. आरएस तिवारी, प्रो. प्रत्युष कुमार, प्रो. राजीव चतुर्वेदी, प्रो. बीके राय, प्रो. सीडी सिंह, प्रो. रंजना कुमारी, प्रो. संजय ठाकुर, प्रो. सरिता सिन्हा, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।