- Hindi News
- रिजल्ट आया, 10वीं में सनील और 12वीं में आभा टॉपर
रिजल्ट आया, 10वीं में सनील और 12वीं में आभा टॉपर
बिहारमुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की ओर से दिसंबर में आयोजित 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। 10वीं में पूर्णिया के सनील एच.एस. विश्वास 86.2 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर रहे। 12वीं में 85 फीसदी अंक प्राप्त कर भोजपुर की आभा मिश्रा टॉपर रहीं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अंगराज मोहन और परीक्षा सलाहकार प्रो. आरपी सिंह राही ने परीक्षाफल ऑनलाइन जारी किया। परीक्षार्थी वेबसाइट www.bbose.org पर रिजल्ट देख सकते हैं। अंगराज मोहन ने बताया कि बोर्ड के सभी टॉपरों को शिक्षा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसकी अनुशंसा शिक्षा विभाग से की गई है। 10वीं की परीक्षा में 4920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 2617 उत्तीर्ण हुए। 12वीं की परीक्षा में 2509 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 1519 पास हुए।
27जिलों में हुई थी परीक्षा : बोर्डने 27 जिलों में 30 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। 10वीं की परीक्षा 2 से 17 दिसंबर और 12वीं की परीक्षा 2 से 23 दिसंबर तक चली थी।
आभा
सनील