पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कॉलेजों में बाहुबल की छात्र राजनीति हो रही’

‘कॉलेजों में बाहुबल की छात्र राजनीति हो रही’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|ऑल इंडियास्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ओर से पटना कॉलेज स्थित बीए लेक्चर हॉल में मंगलवार को सेमिनार आयोजित किया गया। विषय छात्रसंघ की भूमिका पर लिंगदोह कमिटी की सिफारिशें था।

इसमें जेएनयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष डॉ. अनंत प्रकाश नारायण ने कहा कि लिंगदोह कमेटी को देश के सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के अधिकारों की बात रखने के लिए लाया गया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्थिति यह है कि सभी कॉलेजों में बाहुबल की छात्र राजनीति हो रही है। उन्होंने पटना विवि में छात्र राजनीति को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही छात्र नेताओं पर हो रहे हमले को शर्मनाक बताया।

आइसा के राज्य सह सचिव मोख्तार ने शैक्षणिक अराजकता को खत्म करने और छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए रूपरेखा को तैयार करने की भी मांग की। इस अवसर पर अजीत कुशवाहा, संजय, सुशील कुमार, सरोज कुमार सुमन, आजाद चांद, महफूज आलम, संतोष आर्या, प्राची, नीतू, रिंचु शर्मा, बंटी, प्रकाश, नवनीत, संतोष पासवान, संजय, रवि, आलोक यादव, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।