पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर का एडमिट कार्ड जारी, जिलों को भेजा गया

इंटर का एडमिट कार्ड जारी, जिलों को भेजा गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|बिहार बोर्डने इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मंगलवार शाम छह बजे तक दूर-दराज के जिलों के लिए एडमिट कार्ड भेजा गया। रात 10 बजे तक राजधानी आसपास के जिलों में एडमिट कार्ड भेजने के लिए गाड़ियां खुलती रहीं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि होगी तो छात्र अपने संस्थान में ही उसे सुधरवा सकेंगे। परीक्षा नजदीक होने के कारण यह निर्देश दिया गया है। स्कूल-कॉलेजों को कहा गया है कि वे बुधवार से डीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड ले लें। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि 1052 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।