पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्दनीबाग में ड्राइवर की चाकू से और नाला रोड में अधेड़ की गोली मार हत्या

गर्दनीबाग में ड्राइवर की चाकू से और नाला रोड में अधेड़ की गोली मार हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह विवाद, शाम में हत्या

बीच-बचाव में गई जान

कदमकुआंके मछुआटोली डोमखाना और काजीपुर डोमखाना के युवकों में बुधवार सुबह पीएमसीएच के पास चाय पीने के दौरान हुआ झगड़ा शाम को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मछुआटोली डोमखाना के युवकों ने पिस्तौल और बमों से हमला कर दिया, जिसमें काजीपुर डोमखाना के 45 वर्षीय नरेश राम को गोली लग गई। उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 21,500 रुपए का मुआवजा दिया है। इसके बाद नरेश का अंतिम संस्कार किया गया। नरेश की प|ी सुनीता के बयान पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मछुआटोली के कौशल, राजेश, छोटू, सूरज, कपिल, कपिल का बेटा, मिलन, बच्ची, बच्ची का बेटा सहित एक दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतक नरेश के भतीजे संतोष ने बताया कि मछुआटोली के युवक पहले से नाला रोड पहुंच गए। जैसे ही काजीपुर डोमखाना के लोग वहां पहुंचे उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साधु राम और कर्ण कुमार को बुरी तरह पीट दिया। सब्जी खरीदने गई नरेश की प|ी सुनीता की पिटाई कर दी।

घटना के बाद हंगामा करते मृतक के परिजन।

मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन मृतक कन्हाई।