घोसवरी के बीडीओ निलंबित
राहत कार्य में अनियमितता का लगा है आरोप
भास्करन्यूज|पटना
राहतकार्य में अनियमितता के आरोप में घोसवरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बीडीआे सुनील कुमार सिन्हा पर आरोप था कि वे जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करा रहे हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बाढ़ प्रभावित प्रखंड के बीडीओ को निर्देश जारी किया था कि वे बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करें। उनके बीच राहत वितरण का कार्य तेजी से कराएं। बीडीओ ने पूरे मामले में रुचि नहीं ली। इस मामले में डीएम ने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा सरकार को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया। बाढ़ प्रभावित सभी प्रखंडों के पीड़ितों की सूची नए सिरे से तैयार हो रही है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित एक भी लोग नहीं छूटना नहीं चाहिए।