पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर का शराब कारोबारी के 39 ठिकानों पर छापा

आयकर का शराब कारोबारी के 39 ठिकानों पर छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग ने गुरुवार को शराब कारोबारी विनोद कुमार के विनो-शिवा ग्रुप से जुड़े 39 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा हाजीपुर, छपरा, गया, औरंगाबाद, सासाराम, मोहनिया, धनबाद, आसनसोल और कोलकाता में भी छापे पड़े।

पटना में बोरिंग रोड, भट्‌टाचार्या रोड, नाला रोड, एसकेपुरी, पीरमुहानी, मौर्यालोक और कुर्जी मोड़, छपरा और वैशाली में बेनामी दुकानों का पता चला है। वैशाली में 25 और रोहतास में करीब सौ एकड़ जमीन के दस्तावेज मिले हैं। कोलकाता में एक फ्लैट फैक्ट्री और आसनसोल में एक फैक्ट्री है। कदमकुआं में विनोद कुमार के आवास और फ्रेजर रोड स्थित विनो-शिवा ग्रुप के दफ्तर पर भी छापेमारी में दस्तावेज मिले हैं। कोलकाता की एक बोगस कंपनी से 15 करोड़ रुपए लेने का भी मामला हैै। आयकर विभाग के निदेशक(अन्वेषण) कुमार संजय ने छापेमारी की पुष्टि की है। छापेमारी में 175 अधिकारी शामिल हैं। यहांपड़े छापे : साल्सनलीकर्स प्रा.लि., विनो-शिवा लीकर्स प्रा.लि., झारखंड लीकर्स प्रा.लि. , गुड होस्ट लीकर्स प्रा.लि., पैसन लीकर्स प्रा.लि., स्पाइसी बिवरेज प्रा.लि., एबियंट लीकर्स प्रा.लि., जेस्ट लीकर्स प्रा.लि.सेलेब्रेटी बेवरेज प्रा.लि., बंगाल वाइन प्रा.लि.