पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंगेर में खुलेगा फाॅरेस्ट्री कॉलेज

मुंगेर में खुलेगा फाॅरेस्ट्री कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी ने कहा कि सूबे में वनों के बेहतर प्रबंधन के लिए मुंगेर में फॉरेस्ट्री काॅलेज खोला जाएगा। इस संस्थान में अगले वर्ष से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से खोले जाने वाले इस कॉलेज के लिए जल्द ही देहरादून के फाॅरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ करार किया जाएगा। वे गुरुवार को विभाग द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित हरियाली समागम 2014 को उद्घाटन कर रहे थे। सीएम ने कहा कि बंटवारे के वक्त सूबे में वन क्षेत्र मात्र सात फीसदी था, जो फिलहाल बढ़कर 13 फीसदी पर पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में वन क्षेत्र को 20 फीसदी तक बढ़ाना है। 2012-17 के बीच पूरे राज्य में 3.60 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। वन कर्मियों को देवदूत की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही धरती बचेगी। पर्यावरण एवं वन मंत्री पीके शाही ने कहा कि सूबे में हरित क्षेत्र तेजी से बढ़ा है, पर अभी हमें इसके लिए और प्रयास करने की जरूरत है। बांस की बेहतर क्वालिटी तैयार करने के लिए टिशू कल्चर तकनीक को विकसित किया जा रहा है। देहरादून स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक पीपी भोजवैद ने कहा कि संस्थान की ओर से जंगल और जंगल से बाहर के वृक्षों पर अनुसंधान किया जा रहा है। समारोह को विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान वन संरक्षक बशीर अहमद ने भी संबोधित किया। मौके पर अपर प्रधान वन संरक्षक डीके शुक्ला, पूसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गोपाल द्विवेदी, मुख्य वन संरक्षक एसएस चौधरी आदि मौजूद थे।

तीनपर्यावरण प्रेमी सम्मानित : मुख्यमंत्रीने तीन पर्यावरण प्रेमियों काे सम्मानित किया। इन लोगों को 11-11 हजार रुपए का चेक, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया। सम्मानित होने वालों में पंकज चौधरी, श्वेता मरांडी अनुराधा तथा गुड्डू बाबा शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने टीआर यादव लिखित मृदा-जल संरक्षण मैनुअल मासिक वानिकी पत्रिका गौरेया और पर्यावरण गीतमाला की ऑडियो सीडी का लोकार्पण किया। मोबाइल आधारित नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम ई-नर्सरी को भी लांच किया गया।

ठेकेदार लाभ कमाएं, पर राज्यहित पहले : मुख्यमंत्रीने कहा कि ठेकेदार पहले बिहार के हित को ध्यान में रखें, उसके बाद ही लाभ कमाने का प्रयास करें। ये बातें उन्होंने बुधवार को पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निर्मित 4