पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवा घोटाले पर अब सुमो ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र

दवा घोटाले पर अब सुमो ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| दवाघोटाला मामले में अब भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जानकारी मांगी है। मोदी ने गुरुवार को लिखा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने जिस तरह से नीतीश कुमार को जांच से पहले ही क्लीन चिट दिया है, उससे भ्रम की स्थिति बन गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने भी आपको पत्र लिख कर कुछ सवालों पर जानकारी मांगी है। लिहाजा, आप सिर्फ उनके पत्रों का ही नहीं, मेरे पत्र में उठाए गए मुद्दों का भी जवाब देंगे। सुमो ने पूछा- मो. शाहनवाज अली ने दवा घोटाले में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और निगरानी आयुक्त को कब पत्र लिखा? समिति के गठन के समय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कौन थे? केंद्रीय सचिवालय के अधिकारी संजय कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय में कब से कब तक तैनात रहे आदि?

इधर,हाईकोर्टमें पीआईएल दायर : वर्ष2009-14 तक जिला एवं राज्य स्वास्थ्य समितियों के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में खरीदी गई दवाओं में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने के लिए डॉ. मनिलाल रस्तोगी ने हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर बिना जांच किए मनमाने तरीके से घटिया दवाओं की खरीद की गई, जिनके इस्तेमाल के कारण कई लोगों की मौत भी हुई।