- Hindi News
- विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : केजरीवाल
विस चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : केजरीवाल
आपनेता अरविंद केजरीवाल ने बिहार के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। बिहार के आप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और मिशन विस्तार तथा आगामी विधान सभा के लिए कमर कसने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की जनता क्षेत्रीय क्षत्रपों की कुर्सी प्रेम से ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आप ही विकल्प दे सकता है। बिहार के पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं में डॉ. सुनील कुमार, संदीप कुमार, श्रवण कुमार, बबलू प्रकाश, धीरज सिंह, राकेश रंजन, अमित कुमार, अनिल द्विवेदी आनंद पटेल आदि शामिल थे।