- Hindi News
- क्षेत्र विकास योजना की अनुशंसा रद्द करा सकते हैं विधायक
क्षेत्र विकास योजना की अनुशंसा रद्द करा सकते हैं विधायक
पटना | सीएमक्षेत्र विकास योजना के तहत विधानमंडल के सदस्य पहले से की गई अपनी अनुशंसा रद्द करा सकते हैं। इस संबंध में योजना विकास विभाग ने अनुशंसा रद्द करने की सहमति दे दी है। सीएम क्षेत्र विकास योजना में नए प्रावधानों के चयनित स्वीकृत योजना को जिसका काम शुरू नहीं हो सका है, उसे रद्द कराया जा सकता है। योजना रद्द कराने के संबंध में पूरे औचित्य के साथ योजना विकास विभाग ने सहमति लेनी होगी। विधानमंडल सदस्य द्वारा अनुशंसित सूची में कार्य स्थल में परिवर्तन का अधिकार होगा, बशर्ते उनकी अनुशंसा कार्यान्वित नहीं हो चुकी हो। कार्य प्रारंभ होने के बाद अनुशंसा रद्द नहीं होगी।