- Hindi News
- भ्रष्ट कर्मियों अफसरों की बर्खास्तगी में फिर लाएं तेजी : मुख्य सचिव
भ्रष्ट कर्मियों अफसरों की बर्खास्तगी में फिर लाएं तेजी : मुख्य सचिव
पटना | भ्रष्टसरकारी अफसर और कर्मचारियों को बर्खास्त करने की गति फिर से तेज की जाएगी। लंबे अरसे के बाद मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार मामले पर विभागों में होने वाली कार्रवाई की शीर्ष अफसरों के साथ समीक्षा की। राज्य में घूस लेते पकड़े जाने वाले कर्मियों और भ्रष्ट सरकारी सेवकों के संरक्षकों को बर्खास्त करने के साथ उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया जाता है। लोकसभा चुनाव के समय से ही इसकी गति धीमी पड़ गई थी। मुख्य सचिव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की गति को तेज करने का आदेश दिया। उन्होंने इस माह कम से कम 100 ऐसे कर्मियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी डीएम को एक-एक फाइल की जांच कर भ्रष्ट कर्मियों अफसरों को बर्खास्त करने के लिए कहा। अबतक 190 कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि 108 कर्मियों की पेंशन जब्त की गई। फिलहाल, ट्रैप केस और पद का दुरुपयोग करने के 900 से अधिक मामलों में कार्रवाई जारी है।