- Hindi News
- ग्वालियर पटना | सिंधियास्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आदर्श सिंह
ग्वालियर/पटना | सिंधियास्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आदर्श सिंह
ग्वालियर/पटना | सिंधियास्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आदर्श सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। घटना के 26 दिन बाद मंगलवार को आदर्श ने खिचड़ी खाई। साथ ही अपने पिता से हाथ मिलाकर मुस्कराया भी। बिहार के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह ने भी अपने बेटे को खुश देखकर मुस्करा दिया। आदर्श अब धीरे-धीरे पैदल चलने का प्रयास भी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आदर्श 20 अगस्त को अचेत अवस्था में हॉस्टल में मिला था। उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता से हाथ मिलाकर मुस्कराया आदर्श