- Hindi News
- \"यूजीसी के मापदंडों पर हो व्याख्याताओं की नियुक्ति\'
\"यूजीसी के मापदंडों पर हो व्याख्याताओं की नियुक्ति\'
पटना| कांग्रेसने राज्य में होने व्याख्याताओं की नियुक्ति यूजीसी के मापदंड पर करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से इसके लिए हाल में बनाए गए कॉलेज शिक्षकों की नियुक्ति के परिनियम में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूजीसी ने 2009 में पीएचडी के लिए सेमेस्टर नियम को बनाया था, जबकि पटना विश्वविद्यालय में इसे 2012 से लागू किया गया। वहीं, अन्य विश्वविद्यालयों में यह नियम इस साल से लागू होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 25 हजार पीएचडी डिग्री प्राप्त लोग मौजूद हैं, जिन्हें नेट से राहत नहीं मिलेगी। यह बिहारियों के साथ अन्याय है।