पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वितीय चरण के 79 प्रखंडों में पैक्स चुनाव का नामांकन शुरू

द्वितीय चरण के 79 प्रखंडों में पैक्स चुनाव का नामांकन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वितीयचरण के तहत पैक्स चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन गुरुवार से शुरू हुआ, जबकि प्रथम चरण के नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन 20 सितंबर तक होगा, जबकि नाम वापसी की तारीख 23 सितंबर तय की गई है।

द्वितीय चरण का पैक्स चुनाव 8 अक्टूबर को होना है, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन प्राधिकार के अवर निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया छह चरणों में 8171 पैक्स का चुनाव होना है। इसमें पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का चुनाव होना है। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर अब भी प्रखंड मुख्यालय में हंगामा जारी है।