पवन कुमार को अतिरिक्त प्रभार
पटना | बिहारकर्मचारी चयन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विरमितहुए अमरजीत सिन्हा : समाजकल्याण विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। वे केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव नियुक्त किए गए हैं।
चितरंजनसिंह को बेवरेज कॉरपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार :
उत्पादआयुक्त चितरंजन सिंह को आर लक्ष्मणन के स्थान पर बिहार स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आर लक्ष्मणन 20 सितंबर से छह अक्टूबर तक अवकाश पर हैं।
बंदोबस्तपदाधिकारी के भी प्रभार में रहेंगे नालंदा के डीएम : सामान्यप्रशासन विभाग ने नालंदा के डीएम बुद्धाभट्टी धनजी कार्तिकेय को अगले आदेश तक नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार सौंपा है।