पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागलपुर दंगा पर सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज आज जारी करेगा रिपोर्ट

भागलपुर दंगा पर सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज आज जारी करेगा रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | सेंटरफॉर इक्विटी स्टडीज की ओर से शुक्रवार को ‘भागलपुर सांप्रदायिक दंगा और पच्चीस साल बाद उसका असर’ नाम से पुस्तक की शक्ल में एक रिपोर्ट जारी की जाएगी। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में पहले सत्र में रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसकी अध्यक्षता वारिस फरासत करेंगे। मुख्य वक्ता तुषार गांधी, मल्लिका बेगम, सज्जाद हसन, प्रीत रानी झा और हर्ष मंदर होंगे। दूसरे सत्र में रिपोर्ट पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। इसकी अध्यक्षता सज्जाद हसन करेंगे। इसमें मुख्य वक्ता लालू मांझी, विनय ओधर और हर्ष मंदर होंगे। भागलपुर दंगा वर्ष 1989 के अक्टूबर में शुरू हुआ था और करीब दो महीने तक जारी रहा। इस सांप्रदायिक दंगे में करीब 1 हजार लोग मारे गए थे।