पाखंड कर रहे सुमो : कांग्रेस
पटना | कांग्रेसके प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने भाजपा के सुशील मोदी के उस बयान को पाखंड करार दिया है, जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बयानों से पल्ला झाड़ने की बात कही है। कहा- जब योगी साक्षी महाराज के बयानों से चुनावी लाभ नहीं हुआ, तो पार्टी पल्ला झाड़ रही है। वहीं, कांग्रेस नेता विजय शंकर दुबे ने कहा कि जदयू से अलग होने के बाद भाजपा के नेता प्रदेश सरकार पर बेवजह हमला कर रहे हैं।