विजय प्रकाश जाएंगे सियोल
पटना | परिवहनविभाग दुनिया की बेहतरीन परिवहन व्यवस्था का गुर सीखेगा। इसके लिए विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 21 से 27 सितंबर तक होने वाले वैश्विक वर्कशॉप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दुनिया की परिवहन व्यवस्था का तुलनात्मक अध्ययन कर बेहतरीन व्यवस्था का खाका खींचा जा सकता है। लीडर प्रोग्राम इन अरबन ट्रांसपोर्ट प्लानिंग शीर्षक वर्कशॉप का आयोजन वर्ल्ड बैंक कोरियन ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट में कर रहा है।