पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्फ की जमीन पर नवाडको बनाएगा मॉल मल्टीप्लेक्स

वक्फ की जमीन पर नवाडको बनाएगा मॉल-मल्टीप्लेक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये भी थे मौजूद

अल्पसंख्यककल्याण विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव नेशनल वक्फ डेवलपमेंट कारपोरेशन (नवाडको) के एमडी राकेश माेहन ने कहा कि नवाडको वक्फ की जमीन पर मॉल, मल्टीप्लेक्स, मार्केट आदि बनाएगी, ताकि वक्फ बोर्ड की आय में बढ़ोतरी हो। इस पैसे का उपयोग पिछड़े मुसलमानों के कल्याणकारी योजनाओं में लगाया जाए। गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में बिहार राज्य सुन्नी-शिया वक्फ बोर्ड तथा सेंट्रल वक्फ काउंसिल की ओर से वक्फ संपत्ति की सुरक्षा, विकास पुनर्वापसी विषय पर आयोजित सेमिनार में राकेश ने कहा कि पिछले वर्ष वक्फ संशोधन अधिनियम में इस बात का जिक्र है कि वक्फ की संपत्ति की सुरक्षा राज्य की सरकारों उसी तरह करेंगी, जिस तरह सरकार अपनी जमीन की करती है। उन्होंने कहा कि देशभर में कुल 5 लाख वक्फ निबंधित हैं, जिसमें छह लाख एकड़ जमीन है।

अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित सेमिनार में मंच पर उपस्थित अितथि।

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्लाह ने बोर्ड की कारगुजारियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भुसौला दानापुर में वक्फ की कब्जे की गई जमीन का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। जल्द ही इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने राकेश से कहा कि बोर्ड पटना के 5 स्थानों पर वक्फ की जमीन नवाडको को देने को तैयार है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य प्रो. शमीम अहमद मुनअमी ने कहा कि बिहार के वक्फ का इतिहास 800 साल पुराना है। अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नौशाद आलम ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्ति की सुरक्षा, विकास और पुनर्वापसी का प्रयास कर रही है। इमारत-ए-शरिया के नाएब नाजिम मुफ्ती सनाउल होदा कासमी ने कहा कि वक्फ बोर्ड अधिनियम का संशोधन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना निजामुद्दीन मौलाना वली रहमानी की अहम भूमिका रही है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि वक्फ की जमीन पर भवन काॅमर्शियल भवन बनाने के लिए बिहार स्टेट भवन विकास निगम को कहा गया है। निगम को 1.20 करोड़ की राशि दी गई है। बिहार में जल्द ही तीन मेंबरों की ट्रिब्युनल का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर विज्ञान प्रावैधिकी मंत्री शाहिद अली खान, पटना के मेयर अफजल इमाम, एदारा-ए- शरिया के नाजिमे आला हाजी सनाउल्लाह रिजवी, मौलाना अब्दुल्लाह बुखारी, बारी अजमी, अब्दुल बाकी, र