पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदरसा नियोजित शिक्षकों की वेतन राशि स्वीकृत

मदरसा नियोजित शिक्षकों की वेतन राशि स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
474 करोड़ रुपए जारी करने के निर्देश

भास्करन्यूज | पटना

राज्यके नियोजित और मदरसा शिक्षकों की वेतन राशि जारी करने की स्वीकृति शिक्षा विभाग ने दे दी है। 66104 नियोजित शिक्षकों के वेतन मद में 474 करोड़ रुपए जारी करने की स्वीकृति शिक्षा विभाग ने दे दी है। अगस्त, 2013 से मार्च, 2014 तक के वेतन के लिए यह राशि जारी होनी है। जल्द ही यह राशि जिलों को भेज दिया जाएगा। पूर्व में चार माह के वेतन की राशि भेजी जा चुकी है। इसी प्रकार 1128 मदरसों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के आठ माह का वेतन के लिए 233 करोड़, 34 लाख रुपए जारी होने हैं।