पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा से पहले सुलझेंगी समस्याएं

बोर्ड परीक्षा से पहले सुलझेंगी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन मुद्दों पर भेजे एसएमएस

चार दिनों में 477 क्वेरी

सीबीएसईबोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों की मदद पर विशेष ध्यान देने की कवायद हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी है। बोर्ड द्वारा केंद्रीयकृत स्तर पर एक हेल्पलाइन की व्यवस्था होती है, जिसमें परीक्षार्थियों के पास अपनी समस्याएं ऑनलाइन सुलझा पाने का मौका होता है, लेकिन इससे आगे बढ़कर पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स बोर्ड विद्यार्थियों के लिए ऐसी हेल्पलाइन की व्यवस्था कर रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को ऑनलाइन के साथ लाइव मदद भी की जा सके। इसके लिए पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। यह नंबर सिर्फ 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए होगा। इस पर सभी विद्यार्थियों की मानसिक विषय संबंधी सभी मुश्किलों को सुलझाने की कोशिश होगी।

नवंबरसे हेल्पलाइन

पाटलिपुत्रसहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सचिव डॉ. सीबीसी सिंह बताते हैं कि हाल के वर्षों में परीक्षा को लेकर तनाव और डिप्रेशन की समस्या से छात्र-छात्राएं जूझते दिख रहे हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि केंद्रीयकृत हेल्पलाइन व्यवस्था से इतर हम एक ऐसी हेल्पलाइन दे सकें, जो परीक्षार्थियों को ऑनलाइन के साथ उनके पास जाकर भी उनकी मदद करने में सक्षम हो। पहले इस हेल्पलाइन को जनवरी में शुरू करने की योजना थी, लेकिन इसके बारे में विद्यार्थियों की क्वेरीज को देखते हुए इसे नवंबर से शुरू करने की योजना बनी है।

* 11वीं 12वीं के सिलेबस 38

*पीएसए संबंधी समस्या 93

*पढ़ाई में एकाग्रता की कमी 77

*शिक्षकों-अभिभावकों : समस्या 32

*सीसीई संबंधी समस्याए 27

*कोर्स में बदलाव की संभावनाएं 12

*बेहतर समझ को पढ़ने के तरीके 46

*गणित में बेहतर अंक के तरीक 22

*एफए एसए संबंधी समस्याएं 22

*सहोदय संबंधी जानकारी 31

*बोर्ड हेल्पलाइन की जानकारी 16

*अन्य जानकारियां 48

*अतार्किक सवाल 13

पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा सीबीएसई विद्यार्थियों की मदद के लिए 14 सितंबर को शुरू की गई एक मैसेजिंग सर्विस का बेहतर रिस्पांस मिला है। इस संबंध में डॉ. सिंह ने बताया कि चार दिनों में कुल 477 मैसेज मिले हैं। यह बेहतर शुरुआत है। इतनी संख्या में मिले रिस्पांस को देखकर पता चल रहा है कि विद्यार्थियों को मदद की जरूरत है। इसलिए लाइव हेल्पलाइन की शुरुआत जल्दी करने की योजना बना रहे हैं