पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में आज जुटेंगे देश के चर्चित छाती रोग विशेषज्ञ

राजधानी में आज जुटेंगे देश के चर्चित छाती रोग विशेषज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें शुक्रवार से देश के चर्चित चेस्ट रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा। इस तीन दिवसीय चेस्ट रोग विशेषज्ञों के सम्मेलन का आयोजन इंडियन चेस्ट सोसाइटी ने किया है। कोर्स के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इसमें दिल्ली एम्स से डॉ. जीसी खिलनानी, डॉ. दीपक तलवार (मेट्रो हॉस्पिटल,नोयडा), डॉ. विनोद कुमार सिंह (सर गंगा राम हॉस्पिटल,दिल्ली), डॉ.आनंद कुमार (जीएसवीएम मेडिकल कालेज, कानपुर), डॉ. राजा धर (फोर्टिस हॉस्पिटल, कोलकाता), डॉ. जेके समारिया (बीएचयू), डॉ. राजन चौधरी (पटना) शिरकत करेंगे।

इसमें बिहार और झारखंड के छाती रोग विशेषज्ञों को आईसीयू मैनेजमेंट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। सम्मेलन में कार्यशाला और प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया है। बिहार मेडिकल काउंसिल ने इस कार्यक्रम को 12 घंटे का क्रेडिट आवर दिया है। डॉ. सुधीर के मुताबिक छाती रोग पीड़ित मरीज की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज कैसे करना जरूरी होता है। उन्हें आईसीयू में रखने के दौरान क्या जरूरत होती है। मुख्य रूप से आईसीयू चेस्ट रेडियोलॉजी और चेस्ट अल्ट्रासाउंड कैसे होता है।