- Hindi News
- लॉ कॉलेज में मानवाधिकार पर एकदिवसीय कैप्सूल प्रोग्राम शुरू
लॉ कॉलेज में मानवाधिकार पर एकदिवसीय कैप्सूल प्रोग्राम शुरू
पटना| पटनालॉ कॉलेज में गुरुवार से मानवाधिकार पर एकदिवसीय कैप्सूल प्रोग्राम की शुरुआत हुई। इस प्रोग्राम के अंतर्गत पांच दिनों में पांच अलग-अलग बैच में विद्यार्थियों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को इसके उद्घाटन के मौके पर बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बिलाल नजकी के साथ आयोग के सदस्य जस्टिस मंधाता सिंह, पटना विवि के कुलपति डॉ. वाईसी सिम्हाद्रि, पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को मानवाधिकार की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी मानवाधिकार के बारे में जानेंगे तभी वे किसी और कोई भी बता सकते हैं। यह प्रोग्राम राज्य मानवाधिकार आयोग और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। पहले दिन इसमें मगध महिला कॉलेज की छात्राओं ने कोर्स में हिस्सा लिया।
लॉ कॉलेज में मानवाधिकार पर आयोजित व्याख्यान में बोलते प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश वर्मा। साथ में पटना विवि के कुलपति डॉ. वाईसी सिम्हाद्री, न्यायाधीश बिलाल नजकी, न्यायाधीश मंधाता सिंह नीलमणि एवी सिन्हा। दूसरी ओर व्याख्यान में मौजूद स्टूडेंट्स।