- Hindi News
- विजय कुमार की प्रदर्शनी में ग्रामीण जीवन
विजय कुमार की प्रदर्शनी में ग्रामीण जीवन
विजय कुमार की प्रदर्शनी में ग्रामीण जीवन
पटना|ललितकला अकादमी फ्रेजर रोड की आर्ट गैलरी में चित्रकार विजय कुमार की पेंटिंग प्रदर्शनी लगी हुई है। प्रदर्शनी 15 सितंबर से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 20 सितंबर तक चलेगी। इसमें विजय कुमार के अश्व शृंखला में बनाए चित्र आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इन चित्रों में ग्रामीण जीवन को कलाकार ने बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया है। अश्व शृंखला में घोड़ा गाड़ी के विभिन्न रूप, घोड़े के बदलते हाव-भाव को पेंटिंग में उतारा गया है। इसके साथ ही बैलगाड़ी और परंपरागत भारतीय ग्रामीण जीवन को भी वह कलात्मक रूप से अपनी पेंटिंग प्रदर्शनी में लेकर आए हैं।