- Hindi News
- अब लखीसराय को मिला पूर्ण कोर्ट का दर्जा: मुख्य न्यायाधीश
अब लखीसराय को मिला पूर्ण कोर्ट का दर्जा: मुख्य न्यायाधीश
लखीसराय. शनिवारको जिला एवं सत्र न्यायालय तथा परिवार न्यायालय का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा मनहर लाल दोशित ने किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अब लखीसराय पूर्ण जिला कोर्ट का दर्जा पा लिया है। मुंगेर जिला कोर्ट में अब लखीसराय और शेखपुरा का कोई न्यायिक कार्य नहीं होंगे। लखीसराय कोर्ट में आज से ही शेखपुरा जिले के सभी न्यायिक कार्य होंगे। राज्य के विधि सचिव अखिलेश जैन, पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एहसानुदीन अमानुल्लाह, मुंगेर जिला जज संतोष श्रीवास्तव एवं लखीसराय के नवपदस्थापित जिला जज श्री रामश्रेष्ठ राय,डीएम मनोज कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार उपस्थित थे।
पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश