पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदित की मैलोडी में खो गया एसकेएम

उदित की मैलोडी में खो गया एसकेएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोषणाहोतीहै... जिसका आपको इंतजार था, वह आपलोगों के बीच चुके हैं...। सेक्सोफोन अंदर तक हिला देने वाली धुन छेड़ता है। ड्रम श्रोताओं की सुस्त ऊर्जा को भड़काता है और बेस गिटार मन की मस्ती का तार छेड़ता है। रंगीन रोशनी के साथ स्टेज पर डांसर बलखाती हुई एंट्री लेती हैं और रंगीन धुएं के बीच से गाते हुए निकलते हैं मैलोडी किंग उदित नारायण। वह अपनी पहली हिट, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.... गाने की एक लाइन गाते हैं उनके साथ पूरा हॉल दूसरी लाइन गाता है।

संगीत की चिल्ल-पो, ही कोई आर्टिफिशियल धुन और कोई वेस्टर्न टच। प्यानो, की-बोर्ड, ड्रम, नाल, पैड, गिटार आदि के धुनों से सजी सौ फीसदी मैलोडी संगीत का जादू श्रोताओं के सर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि एस के मेमोरियल हॉल मैलोडी म्यूजिक स्टूडियो बन गया हो। इन सभी के साथ उदित नारायण की आवाज का जादू ऐसे चला कि सभी नाइनटीज एरा में पहुंच गए। यह नजारा महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित स्वर सरिता कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यक्रम का उद‌्घाटन पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष सरिता कुमार ने की।

MUSIC SHOW

प्रस्तुति देतीं इंडियन आइडल फेम सुजाता सिंह और तुषार।

फिजा हुआ रूमानी

इसके बाद उदित प्यानो की मखमली धुन के साथ पहला नशा, पहला खुमार... गाते हैं। फिजा एकाएक रूमानी हो जाती है। फिर उदित फ्यूजन के जरिए अपने संगीत के सफर को बयां करते हैं। जाने मेरे दिल को क्या हो गया..., जो मेरी रूह को चैन दे प्यार दे..., राजा को रानी से प्यार हो गया..., तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त... पार्टनर... आदि गाने को बैक टू बैक गाते हैं। नॉन स्पॉट म्यूजिक ने श्रोताओं को मस्ती के रंग में रंग दिया।

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उदित नारायण की प्रस्तुति सुनते अिधकारी एवं उनके परिवारजन।