पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्र राज्यों के साथ करे समान व्यवहार

केंद्र राज्यों के साथ करे समान व्यवहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरविंद महिला कॉलेज में आयोजित सेमिनार में उपस्थित प्रो. पूनम चौधरी, डॉ. गीता सिन्हा, आईएएस एवी सिन्हा और प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह। (बाएं से)

डीबी स्टार > पटना

वर्तमानमेंकेंद्र में पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार है। उसे सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। देश को तरक्की की दिशा में ले जाने के लिए जरूरी है कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के लिए अभिभावक की भूमिका निभाए। ये बातें अरविंद महिला कॉलेज में शनिवार को केंद्र राज्य संबंधों के रुझान विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सभी राज्य का अभिभावक है। भाजपा सरकार को गैर भाजपा राज्यों पर भी लगातार ध्यान देने की जरूरत है। इसी से विकास को नई और सबसे बेहतर दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि धारा 356 (राष्ट्रपति शासन) का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए। जहां सरकारें बन सकती हैं उसे बनाना चाहिए और जनता की बेहतरी का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के चेयरमैन एवी सिन्हा ने कहा कि केंद्र के साथ राज्य का भी बराबर विकास हो। भारतीय संविधान का बारीकी से अध्ययन हो और इसके बाद विकास का हर काम किया जाए। उन्होंने लोगों से भारतीय संविधान को बाइबल, गीता और कुरान की तरह महत्व देने के बात कही। संविधान को पढ़ें, समझें और उसका पालन करें। ललित नारायण मिथिला विवि के प्रो. जेएन सिन्हा ने कहा कि आजादी बाद से ही केंद्र और राज्य सरकारों में लगातार मतभेद रहा है। अब परिवेश बदला है मजबूत सरकार देश को राह दिखाने में कारगर है। कार्यक्रम में डॉ. धनश्याम नारायण सिंह, डॉ. राजीव नंदन यादव, डॉ. साधना ठाकुर, जेके सिंह ने भी अपने वक्तव्य रखे। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्रो. पूनम चौधरी, डॉ. गीता सिन्हा, डॉ. आरके वर्मा के साथ शिक्षक विद और विद्यार्थी उपस्थित थे।