- Hindi News
- मोदी को मिले अनर्गल प्रलाप का गोल्ड मेडल
मोदी को मिले अनर्गल प्रलाप का गोल्ड मेडल
जदयूके प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी को अनर्गल बयानबाजी का गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। कुछ भी बोलते रहने की बीमारी से ग्रस्त सुमो ने अपने बयान से सिर्फ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।
सुमो को बताना चाहिए कि केंद्र में यूपीए की सरकार होने के बावजूद बिहार की विकास दर देश में सबसे अधिक कैसे रही? क्या गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने अथक प्रयास से अपने राज्य का विकास नहीं किया? आज केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो कह रहे हैं कि राज्यों में विकास तभी होगा जब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार हो। क्या केंद्र में यूपीए सरकार के समय भाजपा की सरकारों ने इस्तीफा दे दिया था या भविष्य में ऐसा हुआ तो क्या भाजपा की राज्य सरकारें इस्तीफा दे देंगी?