होटल से 20 लाख बरामद
होटल से 20 लाख बरामद
पटना। सोमवारदेर रात एसएसपी के नेतृत्व में पटना पुलिस शहर को खंगालने निकली। जंक्शन के पास एक होटल में करीब 12:15 बजे छापेमारी की गई। होटल के एक कमरे में ठहरे दो-तीन लोगों के पास से 20 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतने पैसे होटल में क्यों लाए गए थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि इन लोगों का नकली नोट के धंधा करने वालों से संबंध है। तीनों कहां के रहने वाले हैं और यहां क्या करने आए थे। सभी बातों की जानकारी ली जा रही है।