दो को दमन से बिहार लाएगी सीआईडी
पटना | गुजरातके व्यवसायी सोहेल हिंगोरा अपहरण मामले में बिहार सीआईडी दो आरोपियों को पूछताछ के लिए बिहार लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पप्पू चौधरी और अरविन्द राय को बिहार लाया जाएगा। दोनों फिलहाल दमन पुलिस की हिरासत में हैं। पप्पू चौधरी दमन में सोहेल की फैक्ट्री में काम भी कर चुका है। हिंगोरा की रिहाई के एवज में करीब साढ़े नौ करोड़ की फिरौती वसूली गई थी। फिरौती की रकम मांगने वालों में पप्पू का भी नाम आया था। सूत्रों के अनुसार सीआईडी की तफ्तीश में यह बात आई थी कि हिंगोरा को दमन से छपरा लाने के लिए जिन तीन वाहनों का इस्तेमाल किया गया था उसकी ड्राइविंग अरविन्द राय ने भी की थी। मास्टर माइंड चंदन सोनार और दीपक सहित कई अन्य आरोपी सीआईडी की पकड़ से दूर हैं।
सोहेल अपहरणकांड