- Hindi News
- फुलवारी और पटना सिटी में महिलाओं से छीनी चेन
फुलवारी और पटना सिटी में महिलाओं से छीनी चेन
पटना। सोमवारको बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन छीन ली। रात में फुलवारीशरीफ के मित्रमंडल कॉलोनी में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वृद्ध महिला वरुणा मिश्रा के गले से चेन झपट ली। उस वक्त वे टहलकर घर लौट रहीं थीं। लगभग 70 वर्षीय वरुणा को शूगर है। उधर, सैदपुर के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला से सोन की चेन झपट फरार हो गए। मित्रमंडल कॉलोनी में चेन झपटने के दौरान वरुणा के गले में खराेच भी गई। शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग जुटे लेकिन तब तक सभी फरार हो चुके थे। वरुणा भागलपुर के नाथनगर मूल निवासी स्व. रुद्रनारायण मिश्र की प|ी हैं। वे अपने तीन बेटों परिवार के साथ मित्रमंडल कॉलोनी में रहती हैं। इधर, पुिलस ने तीन चेन स्नैचरों मनीष, आकाश और सूरज को राजेंद्रनगर गोलंबर के पास गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस को 2 देशी पिस्टल, 4 कारतूस, 75 ग्राम सोना और 6 मोबाइल मिला है।