बहाली में सरकार की अनदेखी
पटना | पारामेडिकल लैब टेक्नीशियन की लंबे समय से बहाली नहीं हो रही है। इससे काफी संख्या में डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियन छात्र बेरोजगार होकर दर-दर भटक रहे हैं। यह आरोप है डिग्रीधारी लैब टेक्नीशियन छात्रों का। छात्रों की माने तो राज्य स्वास्थ्य समिति ने 20 नवंबर, 2013 में लैब टेक्नीशियन के बहाली के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया था। छात्रों ने 500 रुपए की डीडी चालान के साथ आवेदन किया था। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। प्रभाष चंद्र धीरज, राजीव कुमार, आशुतोष, अभिलाष, राहुल, गोविंद छात्रों ने कहा कि सराकर यदि जल्द कदम नहीं उठाएगी तो आंदोलन होगा।