पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...ताकि जगमगम रहे नवरात्र

...ताकि जगमगम रहे नवरात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 घंटे बिजली देने का आदेश

बड़ी पटनदेवी मंदिर।

पटना। दुर्गापूजामें शहर के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का आदेश साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की एमडी पलका साहनी ने दिया है। गुरुवार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में आने वाले सभी 17 जिलों के अभियंताओं से साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पलका साहनी ने कहा कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अभियंता, कर्मचारी दुर्गापूजा के बाद अपना फेस्टिवल मनाएंगे। दुर्गापूजा से बकरीद तक किसी भी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। वहीं कैंप की सफलता देखते हुए 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच लगने वाले कैंप को नई जगह पर लगाने का आदेश दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने एवं भार बढ़ाने में सहूलियत हो। इस मौके पर चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, निदेशक ऑपरेशन मो. ग्यासुद्दीन उपस्थित थे।