मंगलमिशन भाजपा की उपलब्धि नहीं
पटना | कांग्रेसनेता विजय शंकर दूबे ने कहा कि मंगल मिशन भाजपा शासनकाल के 100 दिनों की सफलता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगल यान की सफलता पर दिए गए भाषण में बताना चाहिए था कि ये परियोजनाएं यूपीए कार्यकाल की हैं। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। देश के वैज्ञानिकों ने तीन साल सोचा, 15 माह में 450 करोड़ की लागत पर मंगल यान बनाया। 10 माह में 65 करोड़ किमी की यात्रा कर यह मंगल ग्रह तक पहुंचा।