पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोजपा राज्य में करेगी 905 सभाएं

लोजपा राज्य में करेगी 905 सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | लोजपाआगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने फैसला लिया है कि बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और घोटाले के साथ दलित उत्पीड़न की घटनाओं को मुख्य मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। राज्य में कुल 905 सभाएं पार्टी की होंगी। दशहरा के बाद बिहार बचाओ यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस इसके प्रभारी बनाए गए हैं। आठ चरणों में छह माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने दी।