पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नमो का पीएम बनना कई नेताओं को नहीं पच रहा\'

\"नमो का पीएम बनना कई नेताओं को नहीं पच रहा\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार में भाजपा सरकार से ही विकास : मोदी

पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार 20 वर्षों से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का शिकार रहा है। प्रदेश और केंद्र में अलग-अलग पार्टियों की सरकार रहने के कारण अब तक समुचित विकास नहीं हो पाया है। जनता ने भाजपा के हाथ में केंद्र की बागडोर सौंपी है। नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश लगातार तरक्की का सफर तय कर रहा है। अब बिहार की बारी है। यदि यहां भी ऐसा हुआ, तो बिहार को वह सबकुछ मिल जाएगा जिसका वह हकदार है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को हाजीपुर से ‘बिहार बचाओ-बिहार बनाओ’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक पंचायत स्तरीय करीब 27 हजार सभाएं होंगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। पहला चरण तीन दिनों का होगा। दूसरे चरण की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी।

दवाघोटाले में नीतीश को क्लीन चिट नहीं मिल सकती : मोदीने कहा कि दवा घोटाले में नीतीश कुमार को क्लीन चिट नहीं मिल सकती। जब यह घोटाला हुआ, तब नीतीश कुमार के पास स्वास्थ्य मंत्रालय भी था। उनके कई रिश्तेदार इसमें फंसेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के एक करीबी रिश्तेदार संजय कुमार का नाम भी लिया।

पटना| भाजपासांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राज्य सरकार दवा घोटाले के दोषियों को बचा रही है। जदयू को बिहार की चिंता नहीं है। इसी का नतीजा है कि मांझी सरकार विदेश में घूम रही है। देश के अच्छे दिन तो गए, पर बिहार के अच्छे दिन कब आएंगे?

बिहारशरीफ|पूर्व मंत्रीप्रेम कुमार ने गुरुवार की शाम इसलामपुर के केबी चौक पर सभा में कहा कि नीतीश कुमार रिमोट से सरकार चला रहे हैं। नौ साल के बाद उन्हें कार्यकर्ताओं की याद आई है। जब जमीन खिसक गई, तो कार्यकर्ता याद आने लगे।

बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान की शुरुआत करते सुशील मोदी, सांसद नित्यानंद राय और डॉ. अच्युतानंद।

मुजफ्फरपुर केकुढ़नी प्रखंड के लदौरा पदमौल हाट में सभा को संबोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना बिहार के कुछ नेताओं को पच नहीं रहा है। उनके पीएम बनने से पूरी दुनिया में खलबली मची हुई है। बिहार में जब भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार थी, तब अपराधी अंडरग्राउंड थे। गठबंधन टूटते ही अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।