पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद करेगा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन

राजद करेगा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजदके प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने और संगठन की मजबूती पर खास ध्यान देने का निर्णय गया। 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पूरे प्रदेश में मनाने और खटाल उजाड़ने के विरोध में 19 अक्टूबर को गाँधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्रीभगवान कुशवाहा, प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव, राजनीति प्रसाद, आलोक मेहता, रामजी मांझी, तनवीर हसन, विधायक अजय कुमार बुलगानीन, रामानुज प्रसाद, रामजी शर्मा, शिवचंद्र राम, सीता राम अकेला, शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, मनीष यादव, प्रगति मेहता समेत कई नेता शामिल थे।

लालू के दिल्ली आवास पर नवरात्र की पूजा

पटना| राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास 25, तुगलक रोड में नवरात्र की पूजा शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी समेत अन्य परिजनों के साथ पूजा में शामिल हुई। राजद एमएलसी भोला यादव ने कहा कि पूरे देश से नेता लालू प्रसाद से मिलने पहुंच रहे है। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वह संयमित तरीके से उनसे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र की पूजा में राजद अध्यक्ष का पूरा परिवार शामिल हो गया है। उम्मीद है कि दीपावली और छठपूजा भी वहीं मनाई जाएगी। उधर, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गुरुवार को सांसद पप्पू यादव, बुलो मंडल, जयप्रकाश नारायण यादव, प्रेमचंद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण यादव के साथ वे भी राजद अध्यक्ष से मुलाकात की।