पुस्तकालयाध्यक्षों की होगी नियुक्ति
पटना | राज्यके सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में भी पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। हाईस्कूल की तर्ज पर यहां नियत वेतन पर पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्त की जाएगी। 11 हजार रुपए वेतन इन्हें मिलेगा। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता आरएस सिंह ने कहा कि इसके लिए नियुक्ति नियमावली बनाई जा रही है। राज्य में अभी 66 टीचर ट्रेनिंग कॉलेज हैं। इनमें छह बीएड कॉलेज, 34 डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) और 26 पीटीईसी (प्राथमिक शिक्षक शिक्षा कॉलेज) शामिल हैं।