एनआईओएस की परीक्षा कल से
पटना | एनआईओएसकी आने वाली सितंबर-अक्टूबर 2014 की परीक्षा 27 सितंबर से शुरू हो रही है। इस संबंध में संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों के लिए पूरे बिहार में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पांच केंद्र उर्दू परीक्षार्थियों के लिए विशेष बनाए गए हैं। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किए गए हैं जो पूरी परीक्षा अवधि में केंद्र की निगरानी करेंगे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड की भी नजर रहेगी।