सिटी में भी 4 घंटे कट
2 लाख लोग 5 घंटे तक बिजली-पानी को तरसे
दोबारा भेज दिया बिजली बिल
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी पलका साहनी के सख्त आदेश के बावजूद नवरात्र के तीसरे राजधानी के करीब दो लाख लोगों को बिजली-पानी नसीब नहीं हुआ। शनिवार सुबह 5.30 बजे 10.30 बजे तक कंकड़बाग पावर सब स्टेशन, अशोकनगर पावर सब स्टेशन, बोर्ड कॉलोनी पावर सब स्टेशन एवं बेउर पावर सब स्टेशन बंद रहा। इस वजह से कंकड़बाग, मीठापुर, संजय नगर, पीसी कॉलोनी, चिरैयाटाड़ पुल, पीसी कॉलोनी, अशोक नगर, भोजपुर कॉलोनी, रामलखन पथ, अशोकनगर, चांगर, विग्रहपुर, नवर|पुर, एमआईजी, एलाईजी, डिफेंस कॉलोनी, बस स्टैंड, संदलपुर, बहादुरपुर, पटेलनगर, शिवपुरी, पुनाईचक, बोर्ड कॉलोनी, राजवंशी नगर, भीखा चक, एसके विहार नगर, ब्रह्मपुर, बेउर, मखदुमपुर, उड़न टोला, रघुनाथ टोल, शिवपुरी सहित 50 मोहल्लों के लोगों पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
हेल्पालाइनपर भी कोई हेल्प नहीं
शनिवारसुबह लोग सोकर जगे तो बिजली गुल थी। परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 18003456198 पर फोन किया। पर जवाब नहीं मिला सका कि बिजली कब तक आएगी। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
मेंटेनेस हुआ
कार्यपालकअभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दशहरा को लेकर ग्रिड में रख रखाव कार्य चल रहा है। इसी को कट लगा था। सड़क किनारे झूलते तारों को दुरुस्त किया गया।
पानी का संकट
बिजलीकट होने से बोरिंग ठप रहे और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह पानी स्टोर करने वाले लोगों की चेहरे पर राहत दिखी,जबकि दूसरे लोग पानी के लिए परेशान रहे।
डेढ़ माह से बेउर पावर सब स्टेशन, आनंदबाजार पावर स्टेशन सहित तीन बिजली बिल संग्रहण केन्द्रों में ऑफलाइन बिल जमा हो रहा है। इस कारण पेसू ने हजारों उपभोक्ताओं को दोबारा बिल भेज दिया है। पेसू जीएम राजीव अमित ने कहा कि अगला बिल सुधार कर भेजने को कहा गया है।