पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 से आयुष चिकित्सकों का आंदोलन का एलान

29 से आयुष चिकित्सकों का आंदोलन का एलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. अनुबंधितआयुष चिकित्सक संघ (अमसा) ने 29 सितंबर से आंदोलन करने का एलान किया है। उनकी मांग है कि सरकारी अस्पतालों में चार वर्षों से संविदा पर कार्यरत 1544 आयुष चिकित्सकों की सेवा नियमित की जाए। नियमित किये जाने तक एलोपैथिक चिकित्सकों के समान मानदेय दिया जाए। अमसा के सचिव डॉ. रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे, 11 अक्टूबर को करगिल चौक से डाकबंगला चौराहे तक अधिकार रैली निकालेंगे और 7 नवंबर से आर ब्लॉक चौराहे पर धरने पर बैठेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो बेमियादी अनशन का निर्णय लिया जाएगा।