दो बार ट्रैफिक नियम तोड़ा तो परमिट रद्द
पटना. अवैधपार्किंग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर जुर्माना तो लगेगा ही, परमिट पर भी इसे लिखा जाएगा। ताकि दूसरी बार नियम तोड़ने पर परमिट रद्द करने में आसानी हो। इसकी अनुशंसा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव ईश्वर चंद्र सिन्हा ने ट्रैफिक एसपी से की है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों का फोटो खींच कर साक्ष्य के साथ परमिट रद्द करने की अनुशंसा अारटीए से करती है। लेकिन केवल गाड़ी नंबर से परमिट रद्द करने में कठिनाई होती है। वहीं अब तक 100 ऑटो एवं 40 मिनी बसों के परमिट रद्द करने की अनुशंसा ट्रैफिक पुलिस ने की है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ट्रैफिक एसपी प्रांणतोष कुमार दास ने कहा कि आरटीअो सचिव की अनुशंसा पर परमिट पर नियमों के तोड़ने के कारणों को लिखा जाएगा।