बेगूसराय का हत्यारोपी पटना से गिरफ्तार
पटना. बेगूसरायमें अपने भाई के ससुर की हत्या कर फरार आरोपी को गांधी मैदान पुलिस ने पीरमुहानी स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। वह अपना नाम त्रिलोकी मिश्रा बता रहा है जबकि बेगूसराय सूत्रों के अनुसार उसका नाम द्वाला तिवारी है। उसने 11 अगस्त को अपने भाई के ससुर कोलथ तिवारी की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार था। पटना में उसके होने की सूचना पर गांधी मैदान पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।