- Hindi News
- महिला बच्चों को बचाने के लिए की चेन पुलिंग
महिला बच्चों को बचाने के लिए की चेन पुलिंग
पटना. दानापुररेलवे स्टेशन पर शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने पर एक यात्री को आरपीएफ ने पकड़ लिया। बिहार दैनिक यात्री संघ के सचिव शोएब कुरैशी ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी कि ट्रेन खुल गई। इस पर एक न्यूजपेपर हॉकर ने शोर मचाया, तो दूसरे यात्री जंजीर खींच दी। बाद में आरपीएफ ने युवक को छोड़ा।