पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछ की शॉपिंग

डेबिट कार्ड का पिन नंबर पूछ की शॉपिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. ऑडिटरजनरल ऑफिस में कार्यरत ऑडिटर मानो हांसदा के डेबिट कार्ड का पिन पूछ कर अज्ञात ने 45 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। बकौल मानो, उनके पास 16 सितंबर को एक अज्ञात ने कॉल किया। उसने खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि डेबिट कार्ड रद्द हो जाएगा। कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई है। अपडेट करने के लिए पिन नंबर चाहिए। उसकी बातों में आकर मानो ने पिन बता दिया। इसके आधे घंटे के अंदर उनके खाते से 45 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग हो गई। इसकी सूचना उन्हें एसएमएस अलर्ट से मिली। इसकी सूचना उन्होंने बैंक को दी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में डीएसपी बीके दास से मिल कर शिकायत भी की। डीएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।